फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर बनने के लिए 1207 ने दी लिखित परीक्षा

विज्ञापन
अल्मोड़ा में रवसिवार को अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा देकर वापस लौटते अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रविवार को सेना के मैदान में हुई अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। 1218 अभ्यर्थियों में से 1207 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 11 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर रानीखेत में अग्निवीर सेना भर्ती रैली के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई थी। रविवार को नगर स्थित सेना के मैदान में अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा हुई। सेना से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा में 1218 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें से 1207 ने परीक्षा दी जबकि 11 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा से पूर्व फिंगरप्रिंट आदि लिए गए। साथ ही विभिन्न प्रमाण पत्रों की जांच की गई। युवाओं ने कहा कि प्रश्न पत्र अच्छा गया है अब रिजल्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें