अल्मोड़ा। सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर एसडीएम विवेक राय ने एक व्यक्ति से पांच सौ रुपये अर्थदंड वसूला। जानकारी के मुताबिक शनिवार अपराह्न ग्रामीण अभियंत्रण बागेश्वर में लगाई गई टैक्सी यूके 04टीए-9687 का वाहन चालक प्रदीप कुमार निवासी आवास विकास कालोनी हल्द्वानी माल रोड पर थूक रहा था। इस दौरान यहां से गुजरते हुए एसडीएम विवेक राय ने जब वाहन चालक को टोका तो वह उल्टा उनसे उलझने लगा। बाद में एसडीएम ने नियमों का हवाला देकर उससे पांच सौ रुपये अर्थदंड वसूला।