मांगों को लेकर गुरिल्लों का धरना जारी
अल्मोड़ा। एसएसबी में स्थायी नियुक्ति, पेंशन और अन्य मांगों को लेकर गुरिल्लों ने बुधवार को भी कलक्ट्रेट में धरना दिया। धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गुरिल्ले मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलित हैं, लेकिन अब तक मांगें पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक आपदा प्रबंधन बल के गठन की सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बावजूद पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रस्ताव पुन: शासन को वापस कर दिया है। उन्होंने लोनिवि में कार्यरत गुरिल्लों को मेट और बेलदार पदों से बार-बार हटाए जाने पर चिंता जताई। धरने पर शिवराज बनौला, बसंत लाल, आनंदी महरा, देवी देवी आदि बैठे।