अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश चंद्र जोशी को चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा, भाजपा प्रत्याशी कैलाश गरुरानी को कमल का फूल, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की प्रत्याशी आनंदी वर्मा को कैंची, निर्दलीय प्रत्याशी शोभा जोशी को ईंट, निर्दलीय प्रत्याशी त्रिलोचन जोशी को बाल्टी, निर्दलीय मनोज बिष्ट (भय्यू) को अलमारी, निर्दलीय आशीष जोशी को टार्च, सपा के अर्जुन सिंह को पतंग, निर्दलीय आनंद सिंह बोरा को तोप, बसपा के अख्तर हुसैन को हाथी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।
निर्वाचन अधिकारी उपजिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि 13 वार्डों के सभासद प्रत्याशियों को भी चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।