भिकियासैण (अल्मोड़ा)। आर्य इंटर कॉलेज देघाट के स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया। टम्टा ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सहभागी बन केंद्र सरकार के स्किल इंडिया योजना से रोजगार पैदा करने का आह्वान किया। विधायक सुरेंद्र जीना ने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करके भविष्य तय करने की योजना बनाने पर जोर दिया। विद्यालय में फर्नीचर, वाचनालय, विज्ञान प्रयोगशाला, खेल सामग्री, कंप्यूटर खरीद के लिए विधायक निधि से सात लाख रुपये देने की घोषणा की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य दीवान सिंह गढ़िया ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, भूमि दान देने वाले लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रबंधक पूरन रजवार, जिला पंचायत सदस्य नीमा बंगारी, वीरेंद्र रावत, मदन मोहन बंगारी, लक्ष्मी दत्त मठपाल, पान सिंह रावत, भगवत सिंह रावत, पूरन चंद्र, चंद्र मोहन बंगारी, अशोक तिवारी, महेश्वर मेहरा, राधारमण, उत्तम सिंह पटवाल, भुवन नैनवाल, जगदीश चंद्र आदि थे।