अल्मोड़ा। जिला योजना के परिव्यय और योजनाओं के अनुमोदन के लिए जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में 30 मई को बैठक होगी। मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि बैठक में सांसद, राज्यसभा सांसद, विधायक, जिला पंचायतय अध्यक्ष पालिका और नगर पंचायत के अलावा जिला योजना समिति के सदस्य क्षेत्र प्रमुख, जिला योजना के नामित सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित तिथि को सुबह 11 बजे विकास भवन सभागार में बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।