चौखुटिया (अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कॉलेज महाकालेश्वर में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर धरना चौथे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने चौथे दिन फिर जुलूस निकाला। वहां हुई सभा में मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया है। चौथे दिन जानकी देवी, राधा, शांति, गणेशी, कमला, परूली, नंदी, देवकी मेर, रेवा, लीला, नंदी, हंसी, सरस्वती, पार्वती, प्रेमा, नीमा, भवानी, मंजू, राधा, रितु आनंदी, नीमा आदि धरने पर बैठे। वहां हुई सभा को उक्त लोगों के अलावा जिला पंचायत सदस्य शिवकुमार, पीटीए अध्यक्ष सूरज आदि ने संबोधित किया। धीरज तिवारी, बिंदेश्वरी पांडे ने संचालन किया। आंदोलनकारियों द्वारा धरना, प्रदर्शन के साथ ही प्रतिदिन जुलूस भी निकाला जा रहा है, जिसमें तमाम ग्रामीण भागीदारी कर रहे हैं।