अल्मोड़ा। ईमानदारी का परिचय देते हुए दो युवकों ने धारानौला बाजार में गिरे एक मोबाइल को उसके स्वामी के सुपुर्द कर दिया है। भोला शंकर जोशी और गुंजन जोशी को सैमसंग कंपनी का मोबाइल पड़ा हुआ मिला। उन्होंने पुलिस मीडिया सैल में मोबाइल जमा कर दिया। जानकारी मिलने के बाद मोबाइल स्वामी भूपेंद्र कुमार कश्यप मीडिया सैल पहुंचे और पुलिस ने मोबाइल को उनके सुपुर्द कर दिया है। ब्यूरो