फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने विद्यालय में पानी की उचित व्यवस्था करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम ईवा आशीष ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय चितई का औचक निरीक्षण किया और विद्यालय में पानी की व्यवस्था न होने और भोजनालय में बर्तनों की सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने विद्यालय की अध्यापिका को सफाई का निर्देश देते हुए उपखंड शिक्षाधिकारी के माध्यम से पानी के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अध्यापिका गीता लोहनी को स्कूल में निष्प्रोज्य सामग्री की नीलामी समेत विद्यालय की सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मिड डे मील द्वारा बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण करते हुए उन्होंने भोजनालय में बर्तनों की सफाई नहीं होने पर भोजन माता को सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के ड्रेस का ध्यान रखने और अधिकारियों से शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें