फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों से वार्ता के बाद ग्रामीणों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। कुलोली-मुनड़ा-देवीखाल मोटर मार्ग की गलत सर्वे के विरोध में ग्रामीणों का तहसील परिसर में चल रहा धरना अधिकारियों से वार्ता के बाद समाप्त कर दिया गया है। इससे पूर्व दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने तहसील परिसर में धरना दिया। मुनड़ा के प्रधान सतपाल सिंह ने मंगलवार को आंदोलन स्थल पर आत्मदाह करने की धमकी दी थी। इस पर लोनिवि रानीखेत के अधिशासी अभियंता कुंदन वर्मा, एसडीएम गौरव चटवाल आंदोलन स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की। लोनिवि के ईई ने बताया कि सड़क की फाइनल सर्वे पूरी हो चुकी है। दो माह बाद टेंडर होने हैं। ऐसी स्थिति में सड़क की दोबारा सर्वे नहीं की जा सकती। उन्होंने वंचित गांवों को लिंक रोड से जोड़ने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म कर दिया। वार्ता में गुमानंद ध्यानी, घनानंद शर्मा, अमित रावत, सोबन सिंह बोरा, कैलाश रावत, दयासागर, पुष्कर सिंह, अर्जुन रावत, सूरज सिंह, अनूप राम, दिगंबर सिंह, विशन राम, जीवन रावत, आनंद सिंह, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें