फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी सलौंज की मेधावी छात्रा योगिता तथा मनीषा को मिला टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के ताकुला विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज सलौंज की होनहार बेटी योगिता जोशी, मनीषा कुमारी को हाल में ही देहरादून में हुए कार्यक्रम में बालिका शिक्षा प्रोत्साहन के तहत सम्मानित किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या ने दोनों छात्राओं को एक-एक टैबलेट, सम्मान पत्र प्रदान किया। देहरादून से वापस लौटने पर विद्यालय में दोनों छात्राओं का अभिनंदन किया गया। उत्तराखंड बोर्ड की वर्ष 2016 की इंटर बोर्ड परीक्षा में योगिता जोशी ने ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान, इसी विद्यालय की मनीषा कुमारी ने वर्ष 2017 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया था। प्रधानाचार्य सीके तिवारी ने अन्य विद्यार्थियों से दोनों मेधावी छात्राओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। हुकम सिंह पल्याल ने संचालन किय। इस मौके पर हरी बिष्ट, जी लाल, शंकर सिंह, ललित तिवारी, मीता खन्ना, नसरीन, रमेश चंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें