रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद रानीखेत की ओर से सोमवार को निर्वाणा पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत करीब 1000 देवदार के पौधे रोपे गए। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल और मुख्य अधिशासी अधिकारी आकाश कुमार शर्मा ने स्वच्छता शपथ के साथ अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में करीब 835 छात्र-छात्राओं, नागरिकों और छावनी कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाने के साथ लोगों को जैविक खाद बनाने की जानकारी भी दी गई। वहां एडीओ एसके श्रीवास्तव, केके फर्त्याल, एपी सिंह, चंदन कुमार, गोपाल सिंह बिष्ट, कुपाल मेहरा, अकील अहमद सिद्दीकी, गोपाल राम आर्य, राजेंद्र प्रसाद पंत, धन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद