फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: ट्रक की चपेट में आने से युवा व्यवसायी की मौत, दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था

Mon, 23 Jan 2023 01:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के अनपरा क्षेत्र में सोमवार सुबह बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया और फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के अनपरा क्षेत्र में सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से युवा व्यवसायी की मौत हो गई। वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। काशी मोड़ के समीप घर से महज कुछ दूरी पर ही बेकाबू ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। डब्ल्यूआई कॉलोनी निवासी प्रमोद गुप्ता अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान कॉलोनी के बाहर गेट पर ही बेकाबू ट्रक की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस वाहन स्वामी और चालक की खोजबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें