फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: जफर सरेशवाला बोले- सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को मजहब के चश्मे से देखना गलत

Fri, 14 Oct 2022 11:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पावर ऑफ एजुकेशन तालीम-ओ-तरबियत कार्यक्रम चलाने वाले मौलाना आजाद उर्दू नेशनल यूनिवर्सिटी के पूर्व चांसलर जफर सरेशवाला शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। कैंटोमेंट स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता की। 
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में जफर सरेशवाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कोई भी समाज बिना शिक्षा के ऊपर नहीं आ सकता है। देश में गरीबी किसी मजहब और जाति को देखकर नहीं समझी जा सकती है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को किसी मजहब के चश्मे से देखना गलत है। ये बातें कैंटोमेंट स्थित एक होटल में पावर ऑफ एजुकेशन तालीम-ओ-तरबियत कार्यक्रम चलाने वाले मौलाना आजाद उर्दू नेशनल यूनिवर्सिटी के पूर्व चांसलर जफर सरेशवाला ने  कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को उठाने की जरूरत है। ताकि देश आत्मनिर्भर बन सके। किसी भी शिक्षित समाज के लिए जरूरी है कि उसका चरित्र बेहतर हो। ताकि शिक्षा और चरित्र मिलकर एक अच्छा समाज बने। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के गरीब व वंचित परिवार के बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उन्हें मुख्य धारा में लाने का प्रयास है।

उन्हें शिक्षा के प्रति जागृत करना है। उन्होंने कहा कि आठ साल में बनारस बदल चुका है। कार्यक्रम अब तक देश के 53 से ज्यादा शहरों में किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें