फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युवराज ने झटके 5 विकट, क्रिकेट बॉय क्लब जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी इंटर कॉलेज खेल मैदान में सनशाइन कप अंडर 19 जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला हुआ। बृहस्पतिवार को हुए लीग मुकाबले में युवराज सिंह की शानदार गेंदबाजी ( 7 ओवर में 1 मेडेन, 52 रन देकर 5 विकेट) की बदौलत द क्रिकेट बॉय क्लब ने जय नारायण घोषाल क्लब को 11 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए द क्रिकेट बॉय क्लब ने 27.5 ओवर में 129 रन पर ऑल आउट हो गई। द क्रिकेट की ओर से सर्वाधिक 39 रन श्रेयांश वर्मा ने बनाए। समर प्रसाद ने 33 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी जय नारायण घोषाल क्लब की टीम 20.3 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गई। घोषाल की ओर से सर्वाधिक 55 रन मुकर्रम रजा ने बनाए। मैच का संयोजन संदीप यादव एवं आशुतोष मौर्य ने किया। अंपायरिंग राजेश राय और विनोद बिंद ने किया। स्कोरर आभास शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें