खेल विभाग की ओर से जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता रविवार को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। युवक मंगल दल गौराकला ने फाइनल मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। टीम के शाहिल गौतम बेस्ट रेडर और हिमांशु यादव बेस्ट कैचर चुने गए। प्रतियोगिता का फाइनल नवयुवक मंगल दल गौराकला और मातेश्वरी क्लब बावन बीघा के बीच खेला गया। इसमें गौराकला की टीम ने 31-28 के स्कोर से जीत हासिल किया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह, कोच शिखा सिंह, चंद्रभान यादव, कनाईचंद तालापात्रा, गोरख यादव आदि मौजूद रहे। संवाद