कछवा रोड। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को रोहित वर्मा से डेबिट कार्ड बदलकर 25,500 रुपये ठग लिए गए। शिवपुर निवासी रोहित वर्मा को पत्नी के इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। बृहस्पतिवार दोपहर ठटरा कछवा रोड बाजार के एटीएम में सर्वर समस्या के कारण पैसे नहीं निकल रहे थे। वहां एक व्यक्ति ने मदद की पेशकश की। उसने सहयोग के बहाने रोहित का एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर 25,500 रुपये निकालने का संदेश आया।था ना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद