फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चाकू मारकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के बरपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम जमीन के विवाद में पड़ोसी ने चाकू मारकर एक युवक की मौत कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिस युवक की हत्या हुई है, वह पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

बरपुर गांव निवासी राजनाथ गौतम का पड़ोसी लालबहादुर गौतम से जमीन का विवाद चल रहा है। उसी को लेकर दोनों पक्षों में शाम को विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान लालबहादुर के पक्ष ने राजनाथ के पुत्र अंकित गौतम (23) को चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन नौपेड़वा सीएचसी ले गए, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने वाराणसी भेज दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने आरोपी लालबहादुर, उसके पुत्र सुरेंद्र गौतम व वीरेंद्र गौतम को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुट गई है। इस बाबत बक्शा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा अमरनाथ गौतम की तहरीर पर मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

डुमरियागंज क्षेत्र के बहेरिया  में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों को दल वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें