फतहपुर मंडाव। मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह बाजार के पास बाइक के पीछे बैठे युवक अचानक गिरने से घायल हो गया। घायल को सीएचसी पर लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार रमेश कुमार चंचल (35) पुत्र ननकू निवासी सीकड़ी कोल दरगाह को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। संवाद