फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी के अस्सी घाट पर नहाते समय मिर्जापुर का युवक डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां (मिर्जापुर)। क्षेत्र के ब्रह्रमणान वार्ड निवासी शिवशंकर सिंह उर्फ कल्लू (32) अस्सी घाट पर बुधवार रात स्नान करते समय गंगा में डूब गए। बृहस्पतिवार को शव घर लाया गया। छोटे भाई शिवम ने बताया कि शिवशंकर वाराणसी में एक संस्थान में नौकरी करते थे। बुधवार रात अस्सी घाट पर दोस्तों के साथ स्नान करने गए थे। शिवशंकर गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे शिवशंकर का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवशंकर की दो बेटियां हैं। शिवशंकर दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे। कछवां के बरैनी गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें