फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: खुले में पेशाब करने वाले युवक पर लगा 100 रुपये का जुर्माना, वाराणसी नगर निगम की रसीद वायरल

Thu, 06 Apr 2023 06:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जी20 समिट की तैयारियों को लेकर वाराणस नगर निगम इन दिनों एक्शन में है। पूरे शहर को चमकाया जा रहा है। चेतगंज क्षेत्र में खुले में पेशाब करने वाले युवक पर 100 रुपये का जुर्माना लगा है। जुर्माने की यह रसीद बहुत सोशल मीडिया पर वायरल है। 
विज्ञापन
वायरल रसीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर में सड़कों के किनारे, जहां-तहां खुले में पेशाब करना या गंदगी करना अब बहुत महंगा पड़ेगा। ऐसा करने वाले लोगों पर जुर्माना लगना शुरू हो गया है। चेतगंज क्षेत्र में खुले में पेशाब करने वाले युवक पर 100 रुपये का जुर्माना लगा है। जुर्माने की यह रसीद बहुत सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है बुधवार की शाम नगर निगम की टास्क फोर्स क्षेत्र के अतिक्रमण को चिह्नित कर रही थी। उसी समय सड़क किनारे एक ठेला संचालक पेशाब करता मिल गया। नगर निगम की टीम ने उसे पकड़ा और चालान करते हुए उसे रसीद थमा दी गई। आगे कभी ऐसा न करने की हिदायत भी दी गई।

नगर निगम ने चालान के माध्यम से संदेश दिया है कि कृपया इधर उधर गंदगी न करें, शहर को स्वच्छ रखें और चालान से बचें। जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर वाराणस नगर निगम इन दिनों एक्शन में है। पूरे शहर को चमकाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। गंदगी करने वालों को चेताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें