फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युवाओं ने दिया प्रतिभा के फलक को विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एके त्यागी ने कहा कि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में उनके जन्मदिवस पर युवा प्रतिभाओं का समागम होना सुखद संयोग है। युवा सम्मेलन में युवाओं ने अपनी प्रतिभा के फलक को विस्तार दिया है। इससे उनके व्यक्तित्व को एक नया आयाम भी मिलेगा।
विज्ञापन

वह रविवार को गांधी अध्ययन पीठ सभागार में आयोजित दो दिवसीय युवा सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। युवा सम्मेलन में लोकसभा, उत्तर प्रदेश विधानसभा, जी20, जनमंच, ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टी मीट और इंटरनेशनल प्रेस समितियां शामिल हुईं। प्रतिभागियों ने खुलकर बहस और तर्क-वितर्क किया। वत्सल कृष्णा की अध्यक्षता में चल रहे लोकसभा का एजेंडा धर्मनिरपेक्षता का प्रभाव और यूनिफॉर्म सिविल कोड पर आधारित रहा। डिप्टी स्पीकर स्वप्निल तिवारी और डिप्टी चेयरपर्सन अवंशिका रहीं। विधानसभा में योगी सरकार के छह साल के कार्यकाल पर विमर्श हुआ। विधानसभा की अध्यक्षता अभिनव पांडेय ने की। राजनीतिक सलाहकार आदर्श तिवारी और डिप्टी स्पीकर नंदिनी पांडेय रहीं। नेशनल प्रेस की अध्यक्षता बृहस्पति राज पांडेय ने की। एडिटर इन चीफ कनिका तिवारी और फोटोग्राफी हेड शांतनु उपाध्याय थे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने विजेताओं को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सम्मेलन में यूपी के अलावा दिल्ली, मुंबई और बिहार के प्रतिभागी शामिल रहे। संयोजन प्रो. तेज बहादुर सिंह, सहसंयोजक प्रो. निशा सिंह तथा मंच संचालन प्रो. नागेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें