मड़ियाहूं। स्थानीय कस्बे के कसाब टोला निवासी शाहिद कुरैशी(22) पुत्र मुन्नू कुरैशी की सोमवार की रात में हुए सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, कस्बे के वाराणसी रोड पर सोमवार की रात को एक्टिवा टू व्हीलर से जा रहा था कि कल्पना इंटर कॉलेज के पास अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया । किसी तरीके से परिजनों को सूचना मिली मौके पर परिजन पहुंचकर आनन-फानन में नगर के निजी हॉस्पिटल ले गए जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मृत्यु हो गई। जैसे ही मृत की सूचना परिजनों में पहुंचा कोहराम मच गया।