फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने डांटा तो युवक ट्रेन से कटा, बचाने के प्रयास में चचेरे भाई की भी गई जान

Thu, 12 Jul 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के मिर्जापुर जिले के एक गांव मां से विवाद के विवाद युवक ट्रेन के आगे आ गया। उसे बचाने के प्रयास में उसके चचेरे भाई भी ट्रेन की चपेट में आ गया। दोनों की मौत मौके पर हो गई। दोनों बुधवार देर रात जंगीरोड काजी तालाब के पास गुवाहाटी से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस से कटे।
विज्ञापन


उनका शव गुरुवार सुबह मिला।  काजी तालाब मुहल्ले का विजय सोनकर (44) पुत्र बसंतू सब्जी बेचता था। बुधवार की रात वह घर पहुंचा तो किसी बात पर मां से उसका विवाद हो गया। मां ने विजय को फटकार लगाई जिससे आहत विजय यह कहते हुए कि वहां से निकल गया कि उसका रहना उसे अच्छा नहीं लगा रहा है तो वह दुनिया छोड़कर जा रहा है।

रात साढ़े 12 बजे विजय को घर से जाते देख रास्ते में मिले चचेरे भाई महेंद्र उर्फ चुल्लू सोनकर (35) पुत्र भुल्लन सोनकर को कुछ संदेह हुआ तो वह बाइक से ही उसके पीछे चला गया। विजय को रेल लाइन की ओर जाते देख वह बाइक छोड़कर उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ा लेकिन तबतक विजय पटरी पर पहुंच चुका था।

और डाउन लाइन पर जा रही एक ट्रेन के सामने कूदने का प्रयास किया लेकिन ट्रेन निकल चुकी थी। इसके बाद विजय ट्रैक पर खड़ा होकर दूसरी ट्रेन का इंतजार करने लगा।

इसी बीच गुवाहाटी से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस अप लाइन पर आती दिखी। विजय उसके सामने कूदने के लिए दौड़ पड़ा। उसी समय उसे बचाने महेंद्र भी वहां पहुंचा पर दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें