फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दुकान में घुसकर युवक को पीटा, सीसी कैमरे में कैद हुई घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही हैदराबाद गेट के पास बुधवार देर शाम छह मनबढ़ों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। अनंता फूड कोर्ट के सामने वारदात को अंजाम दिया। पिटाई से बचने के लिए युवक जूस के दुकान में घुस गया, लेकिन हमलावरों ने जग से कई बार हमला किया। हाथ में चापड़ लेकर धमकाया। पुलिस सीसी कैमरे के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। आसपास के लोगों के जुटने से पहले ही हमलावर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस घटना के बीच पुलिस कर्मी नहीं पहुंच पाए। चितईपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्ष मौके से भाग गए। उनकी पहचान कराई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें