फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: धारदार हथियार से युवक पर हमला, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के चौरा माता मंदिर के पास शुक्रवार रात मनबढ़ों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गाजीपुर दिलदारनगर निवासी रूद्र कुमार गुप्ता के अनुसार, वह पांडेयपुर के प्रेमचंद नगर कॉलोनी में रहते हैं। शुक्रवार रात चौरा माता मंदिर के समीप वह खड़े थे। इस दौरान अजय सोनकर व दिनेश उर्फ बाबू सोनकर और तीन-चार अज्ञात युवकों ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने गड़ासे से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रेमचंद नगर कालोनी निवासी अजय व दिनेश समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष से अजय सोनकर ने भी तहरीर में छह लोगों पर दुकान में शराब पीकर हंगामा और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने एससी- एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें