वाराणसी। 500 रुपये के लेनदेन में युवक की कोतवाली थाने में पिटाई की गई। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सोमवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के नवापुरा निवासी आयुष गुप्ता ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने उन पर बिना सबूत 500 रुपये लेने का झूठा आरोप लगाया। इसके बाद आरोपी ने हाथापाई की। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस थाने के अंदर भी आरोपी नहीं डरा। आरोपी ने पुलिसकर्मियों के सामने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। ब्यूरो