फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान युवक से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गोलघर चौराहे पर मंगलवार को वीडीए के ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान जावेद जफर की पिटाई कर दी गई। पीड़ित की तहरीर पर कैंट पुलिस ने तनवीर अहमद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गोलघर कचहरी निवासी पीड़ित जावेद जफर ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर 12.30 बजे गोलघर चौराहे पर खड़ा था। उसी दौरान वीडीए की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही थी। इस बीच गोलघर निवासी तनवीर अहमद ने अपने साथियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने पिटाई की और ईंट से हमला किया। जान से मारने की धमकी दी। कैंट इंस्पेक्टर राजकिशोर पांडेय ने बताया कि तनवीर अहमद और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें