वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने रविवार को शराब के साथ बेगूसराय बिहार के कोरे गांव निवासी रामबली महतो (38 वर्ष) एक युवक को गिरफ्तार किया। वह बिहार जा रहा था। जीआरपी इंस्पेक्टर राजोल नागर ने बताया कि रविवार को स्टेशन परिसर में जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सिग्नल ऑफिस की तरफ चेकिंग के दौरान काशी साइड में पानी की टंकी के पास एक युवक काले रंग का पिट्ठू बैग लेकर बैठा दिखाई दिया। जांच टीम को देख वह भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से मिले पिट्ठू बैग में पाउच और बोतल में रखी करीब 8.64 लीटर शराब बरामद हुई। ब्यूरो