फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युवतियों पर फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र में कॉलेज आने-जाने वाली युवतियों पर फब्तियां कसने के आरोप में एंटी रोमियो टीम ने कृष्ण कुमार (21) निवासी दांदूपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई को एंटी रोमियो टीम महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में भ्रमण और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम अकोढ़ा में कॉलेज के पास तिराहे पर आरोपी कॉलेज आने-जाने वाली युवतियों पर अभद्र टिप्पणियां करता मिला। पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विकास मौर्य ने बताया कि अभियान चलता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें