वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने पश्चिम बंगाल जा रहे युवक को आठ बैग में रखे 350 तोतों के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान के सदर थानाक्षेत्र के दुबराज निवासी मो. जाहिद बताया। जीआरपी इंस्पेक्टर राजोल नागर ने बताया कि वन्यजीव प्रभा से वन्य तस्करी के मामले में तोतों को ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव के निर्देशन वाली टीम ने 13006 पंजाब मेल की जांच की तो युवक पकड़ा गया। वह अमेठी से वाराणसी होते हुए वर्द्धमान तक तोतों को लेकर जा रहा था। ब्यूरो