बीएचयू के वनस्पति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रशांत सिंह को बेस्ट यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जम्मू में आयोजित 10वें एशियन पीजीपीआर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें यह सम्मान मिला। डॉ. सिंह ने पौधा, सूक्ष्मजीव अंतःक्रिया, डिफेंस प्राइमिंग और सतत फसल संरक्षण के लिए सूक्ष्मजीवीय मेटाबोलाइट्स के उपयोग पर शोध किया है। उनके शोध से जलवायु परिवर्तन और खाद्य सुरक्षा जैसी वैश्विक चुनौतियों का समाधान मिला है। उन्होंने जैविक और अजैविक तनावों के विरुद्ध फसलों की सहनशीलता बढ़ाने की नई रणनीति प्रस्तुत की है।