फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बुआ के घर आए युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव की राजभर बस्ती में बुआ के घर आए युवक की मंगलवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव लेकर घर चले गए। सुभाष राजभर के घर सारनाथ थाना के रघुनाथपुर, सलारपुर का राजेश कुमार (27) आया हुआ था। यहां उसकी बुआ ब्याही हुई हैं। मंगलवार सुबह राजेश खाना खाने जा रहा था। गर्मी लगने पर वह पंखे का प्लग बिजली के बोर्ड में लगाने गया। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार एक पुत्र और एक पुत्री का पिता राजेश मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें