फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: मां के दिए पैसे का हिसाब मांगने पर युवक ने छोटे भाई को मारा चाकू, अस्पताल में भर्ती

Fri, 18 Aug 2023 07:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के लखनपुर में शुक्रवार को युवक ने अपने ही छोटे भाई पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मां के दिए पैसे का हिसाब मांगने से बड़ा भाई आक्रोशित था। चाकू से हमले में घायल छोटे भाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
छोटे भाई पर किया चाकू से हमला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लखनपुर में शुक्रवार को युवक ने अपने ही छोटे भाई पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मां के दिए पैसे का हिसाब मांगने से बड़ा भाई आक्रोशित था। चाकू से हमले में घायल छोटे भाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंडुवाडीह पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। लखनपुर निवासी एक युवक को उसकी मां ने बिजली का बिल जमा करने के नाम पर 1500 रुपये दिए।

विज्ञापन


जानकारी होने पर दोपहर बाद छोटे भाई ने बड़े भाई से हिसाब मांगा। हिसाब मांगने पर बड़ा भाई आक्रोशित हो गया और सब्जी काटने वाली चाकू से अपने ही छोटे भाई पर हमला बोल दिया। लोगों ने बीचबचाव किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें