फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सामने घाट पुल पर युवक ने स्कूटी सवार युवती के साथ की बदतमीजी, आरोपी अपनी बाइक छोड़ कर भागा

Thu, 17 Aug 2023 01:39 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी से रामनगर को जोड़ने वाले सामने घाट पुल पर बुधवार की रात बाइक सवार युवक ने स्कूटी लेकर जा रही एक युवती के साथ बदतमीजी की। 
विज्ञापन
आरोपी की बाइक को कब्जे में लिया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी से रामनगर को जोड़ने वाले सामने घाट पुल पर बुधवार की रात बाइक सवार युवक ने स्कूटी लेकर जा रही एक युवती के साथ बदतमीजी की। युवती का आरोप है कि उसके साथ छेड़खानी कर उसकी चेन छीनने का प्रयास किया गया। युवती ने रामनगर थाने की पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी युवक की बाइक को रामनगर थाने ले गई।

विज्ञापन


युवती के अनुसार, वह सुंदरपुर स्थित अपने मायके से पति के साथ मिर्जापुर स्थित अपनी ससुराल जा रही थी। वह स्कूटी से और उसका पति बाइक से था। सामने घाट पुल पर पहुंची तो अंधेरा होने के कारण बाइक सवार एक युवक उसकी स्कूटी के सामने आकर खड़ा हो गया और उसके साथ बदतमीजी करने लगा।

पति और पत्नी ने पीछा कर बाइक सवार को दबोचा

पीछे आ रहा उसका पति भी मौके पर पहुंच गया। पति को देखते ही वह शोर मचाने लगी। यह देख कर युवक बाइक लेकर रामनगर की ओर भाग निकला। पति और पत्नी ने बाइक सवार युवक का पीछा किया। रामनगर किला मार्ग स्थित राधा किशोरी बालिका राजकीय इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर युवक को पति-पत्नी ने पकड़ लिया।

विज्ञापन

पति-पत्नी युवक की पिटाई करने लगे तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ का फायदा उठा कर युवक अपनी बाइक छोड़ कर भाग निकला। रामनगर थाने की पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर युवक की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें