फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: दोस्त के घर आए युवक ने फांसी लगाकर दी जान, घटना को संदिग्ध मान जांच में जुटी पुलिस

Sun, 12 Feb 2023 02:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के अजोरपट्टी गांव स्थित एक मकान में बतौर मेहमान ठहरे सामनेघाट निवासी रतन कुमार (25) ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना को संदिग्ध मानकर पुलिस जांच कर रही है। रतन के दोस्त फरार हैं। 
विज्ञापन
दोस्त के घर में युवक ने लगाई फांसी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के अजोरपट्टी गांव स्थित एक मकान में बतौर मेहमान ठहरे सामनेघाट निवासी रतन कुमार (25) ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटना को संदिग्ध मानकर पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


रतन कुमार बीती रात कार से एक साथी के साथ चोलापुर थाना क्षेत्र के अजोरपट्टी गांव निवासी दोस्त हरिराम यादव के घर पहुंचा। चाय-पानी के कार चालक और रतन का दोस्त कार छोड़कर अपने गांव गहनी चले गए। पुलिस के मुताबिक, हरिराम की पत्नी कंचन यादव ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद रतन घर के सामने बने कमरे में सोने चले गए।

रविवार सुबह हरिराम कहीं चला गया। लेकिन तबतक रतन अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। कंचन यादव ने झांक कर देखा तो रतन को फांसी के फंदे से लटका पाया। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। मौके पर फॉरेसिंक टीम को भी बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रतन के दोस्त लापता

साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। चोलापुर पुलिस के मुताबिक घटना संदिग्ध है। हरिराम यादव मौके पर नहीं है। वहीं रतन कुमार का कार चालक और उसका दोस्त गहनी गांव से फरार है। तीनों की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें