फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पैर फिसलने से तालाब में गिरा युवक, डूबने से मौत, दो साल पहले हुई थी शादी

Fri, 27 Jan 2023 04:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चंदापुर गांव स्थित एक तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर बिलखते युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चंदापुर गांव स्थित एक तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। धमरिया निवासी मोहम्मद शकील उर्फ रजा (22) शुक्रवार दोपहर तालाब किनारे बैठा था। इसी दौरान किसी तरह से पैर फिसला और वह तालाब में गिर गया।

विज्ञापन


जब काफी देर तक बाहर नहीं आया तो मौके पर मौजूद लोगों पुलिस सूचना दी। लोहता थानाध्यक्ष आरके पांडेय मौके पर पहुंचे।  गोताखोर को बुलाकर तलाशी शुरू कराई। करीब आधे घंटे बाद शव पानी के अंदर झाड़ियों में फंसा मिला। शकील दो भाई में छोटा था। दो साल पहले शादी हुई थी। पत्नी मोबीना बानो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें