फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: लोन की EMI नहीं चुका पा रहा था बेटा, पिता ने डांटा तो जहर खाकर दी जान, इकलौता था विनीत

Thu, 24 Aug 2023 07:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चक्रपानपुर गांव निवासी सिद्धनाथ सिंह के इकलौते बेटे विनीत (28) ने बैंक लोन से बाइक ली थी, लेकिन मासिक किस्त नहीं जमा कर पा रहा था। वह पिता से पैसा मांग रहा था। पिता ने पैसा देने से मना करने के साथ ही डांट दिया। नाराज होकर विनीत ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विनीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चक्रपानपुर गांव में पिता की डांट से नाराज विनीत सिंह (28) ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से परिजनों का रो-रोकर हाल खराब है। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर गांव में सिद्धनाथ सिंह परिवार सहित रहते हैं। उनका इकलौते बेटा विनीत सिंह (28) घर पर रहकर खेती करता था।

विज्ञापन


विनीत ने बैंक लोन से बाइक ली थी, लेकिन मासिक किस्त नहीं जमा कर पा रहा था। किस्त का भुगतान करने के लिए ही वह पिता से पैसा मांग रहा था। पिता ने पैसा देने से मना करने के साथ ही डांट दिया। इससे नाराज विनीत बाजार गया और जहर खरीदकर लाया। बुधवार रात अपने कमरे में ही जहर खा लिया। इसके बाद अचेत होकर गिर पड़ा।

दो बेटों का पिता था विनीत

यह देख विनीत की पत्नी नेहा घबरा गई। उसने शोर मचाया और पूरी जानकारी परिजनों को जानकारी दी। उसे इलाज के लिए रोहनिया क्षेत्र के लठिया बाईपास स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान गुरुवार को विनीत ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि विनीत दो बेटों का पिता था।

विज्ञापन

विनीत की मौत के बाद उसकी मां किरण सिंह, पत्नी नेहा सिंह और परिजनों का रो-रोकर हाल खराब है। वहीं, विनीत के पिता सिद्धनाथ सिंह भी खुद को कोस रहे हैं। कह रहे हैं कि किस्त का भुगतान कर दिया होता तो यह दिन नहीं देखना पड़ता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें