फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युवा कलाकारों ने की किशन महाराज की गुरु बंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पं. जालपा प्रसाद मिश्र की स्मृति में हरिहरपुर संगीत घराने को समर्पित 111वीं बैठक रविवार को कबीरचौरा स्थित पद्मविभूषण पंडित किशन महाराज के श्री गणेश कक्ष में हुई। इस दौरान सधे कलाकारों के साथ युवा कलाकारों ने गुरु बंदगी की। आशीष मिश्रा ने एकल सारंगी वादन से शुरुआत की। उन्होंने राग जोग में विलंबित एकताल में बंदिश बजाया। तबले पर आलोक मिश्रा ने संगत की। आलोक मिश्रा का एकल तबला वादन भी हुआ। उन्होंने तीनताल में पारंपरिक तिहाई, उठान, चलनचारी, बांट, गत, गर्द आदि बजाए। सारंगी पर ओम सहाय ने संगत की। इसके बाद डॉ. गरुण मिश्रा का गायन हुआ। उन्होंने राग गोरख कल्याण में विलंबित, मध्य लय एवं द्रुत लय में बंदिशें पेशकर सभी को आनंदित किया। तबले पर डॉ. मनोज मिश्रा, हारमोनियम पर पंकज मिश्रा और सारंगी पर अनीश मिश्रा ने संगत की। पद्मश्री श्रीभाष सुपकार, पं. कामेश्वरनाथ मिश्र, पं. श्याम कुमार मिश्र, पं. भोलानाथ मिश्र, पं. कन्हैयालाल मिश्र, पं. वीरेंद्रनाथ मिश्र, मीना मिश्रा, पं. माता प्रसाद मिश्र, डॉ. प्रेमकिशोर मिश्र, अरविंद राय, डॉ. रजनीश मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें