फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जवाहर नवोदय विद्यालय में लगा योग शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय गजोखर में पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में रविवार को भारतीय ज्ञान परंपरा के तहत प्राचीन दर्शन, अध्यात्म एवं योग शिविर लगा। योग प्रचारक स्वामी आदित्य सामदेव ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को योग, अध्यात्म और भारतीय दर्शन की प्राचीन परंपरा से रूबरू कराया। कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। उन्होंने दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। अध्यक्षता प्राचार्य नागेश कुमार मिश्रा ने की। धन्यवाद ज्ञापन कनक पांडेय व संचालन हरिश्चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर रामाश्रय यादव, राज्यश्री सिंह, सुभाष त्रिपाठी, विपिन यादव, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें