सीएम एंग्लो बंगाली कॉलेज में आयोजित टेनिस में शॉर्ट मारते खिलाड़ी। स्वयं
यश कुमार और ईशान उपाध्याय बृहस्पतिवार को 70वीं जनपदीय विद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में क्रमशः अंडर 17 और 19 आयु वर्ग में एकल विजेता बने। उन्होंने सीन सेट के मैच में स्मैश और टॉप स्पिन की मदद से सर्वाधिक आठ अंक हासिल किए। सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कालेज की मेजबानी में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में यश कुमार ने अंडर 17 बालक वर्ग के फाइनल में उदित प्रकाश को 11-3, 11-5 से पराजित किया। अंडर 19 बालक वर्ग में पहले सेट में ईशान उपाध्याय ने कृष्ण राजभर को 11-8 से पराजित किया। दूसरे सेट में कृष्ण राजभर ने ईशान उपाध्याय को 11-9 से पराजित कर मैच को रोचक बना दिया। निर्णायक तीसरे सेट में शुरू से दोनों खिलाड़ियों ने स्मैश, लूप और बैक हैंड ड्राइव लगाए। मंडलीय प्रतियोगिता 29 अगस्त को खेली जाएगी। प्रादेशिक विद्यालयीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता बरेली में 23 से 26 सितंबर तक खेली जाएगी। अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ने की जबकि संचालन खेल शिक्षक भरत सिंह ने किया।