यूपी क्रिकेट एसोसिएशन फाॅर फिजिकली चैलेंज्ड की ओर से ऐढ़े मैदान पर रविवार को टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल हुआ। इसमें याकूब मलिक की शतकीय पारी से करसन घावरी की टीम ने ट्रॉफी जीत ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए करसन घावरी की टीम ने याकूब की 126 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर मे 246 रन बनाए। जवाब में एकनाथ सोलकर एकादश की टीम 149 रन पर ही सिमट गई। प्लेयर ऑफ द सीरीज़ जम्मू कश्मीर के करसन घावरी टीम के बल्लेबाज याकूब मलिक रहे। मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।