फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: एशियन गेम्स के शिविर के लिए बनारस के सूरज का चयन, यूपी के एकमात्र वुशु खिलाड़ी

Thu, 24 Aug 2023 09:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

19वीं एशियन गेम्स के राष्ट्रीय शिविर के लिए वाराणसी के परेड कोठी निवासी वुशु खिलाड़ी सूरज यादव का चयन हुआ है। 21 सदस्यीय खिलाड़ियों टीम में सूरज एक मात्र खिलाड़ी हैं जो उत्तर प्रदेश की ओर से टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन
सूरज यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

19वीं एशियन गेम्स के राष्ट्रीय शिविर के लिए वाराणसी के परेड कोठी निवासी वुशु खिलाड़ी सूरज यादव का चयन हुआ है। 21 सदस्यीय खिलाड़ियों टीम में सूरज एक मात्र खिलाड़ी हैं जो उत्तर प्रदेश की ओर से टीम में शामिल हैं। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले सूरज ने बताया कि एशियन गेम्स के राष्ट्रीय शिविर के लिए मेरा चयन उत्तर प्रदेश की तरफ से हुआ है।

विज्ञापन


20 अगस्त से 20 सितंबर तक देश के 21 खिलाड़ियों के साथ प्रतियोगिता की तैयारी होगी। विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाने वाले सूरज एशियन वुशु चैंपियनशिप, साउथ एशियन चैंपियनशिप और विश्व वुशु में भी लोहा मनवा चुके हैं। 

सूरज ने चीन में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। जबकि नेपाल में आयोजित 13वें साउथ एशियन गेम्स में स्वर्ण, कोरिया चैंपियनशिप में कांस्य और शंघाई कोआर्पोरेशन में रजत पदक अपने नाम किया है। इसके अलावा लगातार छह बार के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें