फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: साहित्यकार काशीनाथ के बेटे का व्हाट्सअप हैक, मांगे गए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशीनाथ सिंह के बेटे और नव नालंदा महाविहार के कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह का व्हाट्सअप
विज्ञापन

हैककर परिचितों से पैसे मांगे गए। उनके मोबाइल के कॉन्टैक्ट में शामिल सभी नंबरों पर मैसेज कर पूछा गया कि क्या आपके पास 46000 रुपये हैं। यूपीआई भेज रहा हूं। दो घंटे में वापस दे दूंगा। बहुत अर्जेंट है। प्रो. सिंह प्रख्यात साहित्यकार काशीनाथ सिंह के बेटे और बीएचयू के पालि एवं बौद्ध अध्ययन के सीनियर प्रोफेसर भी रहे। हैकिंग के काफी देर बाद अपना मैसेज सरकुलेट कर बताया कि कुछ लोगों की ओर से व्हाट्सअप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके फोटो का दुरुपयोग किया जा रहा है। अज्ञात मोबाइल नंबर से भेजे गए फोटो वाले मैसेज को गंभीरता से न लें और न ही उस पर प्रतिक्रिया दें। कुलपति प्रो. सिंह ने पुलिस में इसकी ऑनलाइन शिकायत करने के साथ ही क्राइम ब्रांच को भी जानकारी दी। साथ ही व्हाट्सअप
पर प्रोफेसरों को भेजे गए मैसेज के स्क्रीन शॉट भी दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें