नगालैंड कुश्ती एसोसिएशन (एनडब्ल्यूए) की ओर से दो दिवसीय कुश्ती उत्सव मनाया जाएगा। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूर्वोत्तर के सभी सात राज्य के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि वाराणसी में अप्रैल 2025 में आयोजित फेडरेशन कप में पूर्वोत्तर के 24 सदस्यीय प्रतिनिधि शामिल हुए थे। कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में आयोजन कराया जाएगा।