बच्छाव जोन के विद्यालयीय बालक और बालिकाओं की जोनल कुश्ती प्रतियोगिता सोमवार को कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलेज कंदवा पूर्वी में हुई। अंडर 14 बालक वर्ग में आर्यन, राजकुमार, युवराज यादव और अखिलेश विजेता हुए। अंडर 17 बालक वर्ग में आकाश राजभर, विवेक यादव, प्रियांशु यादव, सच्चिदानंद यादव, आर्यन यादव, आर्यन पाल, लालू यादव और बालिका वर्ग में साक्षी भारद्वाज और लक्ष्मी गुप्ता विजेता हुईं। अंडर 19 बालक वर्ग में आरुष यादव, अभिषेक यादव, आशीष पाल, आर्यन यादव और बालिका वर्ग में आकांक्षा, पायल यादव विजेता हुईं। प्रतियोगिता के सभी वर्गो में मां सरस्वती इंटर कालेज अखरी, महामना मालवीय इंटर कालेज बच्छाव, जवाहर आदर्श इंटरमीडिएट कालेज वृंदावन सुसुवाही के विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। उद्घाटन कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलेज कंदवा पूर्वी के प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने किया। पुरस्कार वितरण विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य भरत विश्वकर्मा ने किया। संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेंद्र प्रताप सिंह ने किया।