सिगरा स्थित सोनिया पोखरा अखाड़े पर कुश्ती दंगल की 150 वर्ष पुरानी परंपरा का निवर्हन किया गया। अखाड़े के बड़े पहलवान रहे स्व. परी सरदार, स्व. रामजी सरदार, स्व. किशुन सरदार, स्व. दावल सरदार, स्व. रामावतार सरदार, स्व. प्रताप पहलवान को याद कर नमन किया गया। इसके बाद विभिन्न भार वर्ग में कुश्ती दंगल शुरू हुआ। वरिष्ठ पहलवानों ने जोड़ी, गदा फेरकर हुनर दिखाया। कार्यक्रम में पहलवान अमरनाथ यादव, गोपाल यादव, शंकर यादव, संतोष यादव, शेरू यादव, सुनील यादव पहलवान मौजूद रहे। संयोजक पहलवान राजकुमार यादव ने मुरेठा बांधकर सबका स्वागत किया।