वाराणसी। प्रदेश स्तरीय ओपन आमंत्रण कुश्ती प्रतियोगिता में जिले की महिला पहलवानों ने पांच कांस्य पदक हासिल किया है। 50 किलो भार वर्ग में सृष्टि यादव, 53 किलो में करिश्मा त्रिपाठी, 62 किलो में खुश्बू कुमारी, 65 किलो में साक्षी, और 72 किलो में लक्ष्मी गुप्ता ने पदक हासिल किया। जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख यादव ने बताया कि प्रतियोगिता 10 से 12 फरवरी को आंबेडकर नगर में हुई थी। इसमें जिले के नौ पहलवानों ने हिस्सा लिया। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने पहलवानों को अपनी तरफ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद