सुबह-ए-बनारस के मंच पर शुक्रवार को अस्सी घाट पर सतना की युवा कलाकार तनिष्का सक्सेना ने कथक से सभी को मुग्ध कर दिया। श्री काशी विश्वनाथ को नृत्यांजलि अर्पित की। उन्होंने शुभारंभ रुद्राष्टकम् से हुआ। गंगा अवतरण की कथा को नृत्य की आभा से निखारा। श्रीराम स्तुति-श्रीरामचंद्र कृपालु भजमन... की सुंदर स्वरूप में अभिव्यक्त किया। जय जय जग जननी... से दुर्गा की स्तुति की। समापन ध्रुपद शैली में निबद्ध रचना- शिव शिव शिव... से किया। उन्होंने पद, लय, ताल और अंग संचालन की अद्भुत भाव भंगिमा सभी के आह्लादित किया। कलाकारों को प्रमाणपत्र ज्योतिषाचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद पटेरिया ने किया। स्वागत डॉ. रत्नेश वर्मा, संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया।