फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस का आयोजन, डॉक्टरों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जागरूक

Sun, 08 Sep 2024 09:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कार्यक्रम के दौरान मौजूद डॉक्टरों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। साथ ही सुबह-सुबह टहलने और फल खाने की सलाह दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी कॉलेज के खेल प्रांगण में फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. धीरज सिंह एवं उनके सहयोगियों द्वारा विश्व फिजियोथैरेपी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथि यूपी कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश सिंह, डॉ. अरविंद सिंह, कोच विभोर विभोर राय, सत्येंद्र सिंह रहे। संचालन डॉ. निलेश गुप्ता, डॉ. इकबाल, डॉ. शुभम तिवारी ने किया।

विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि डॉक्टर राजेश सिंह ने बताया कि फिजियोथैरेपिस्ट सभी उम्र एवं क्षमताओं के लोगों के साथ काम करता है। यह चिकित्सा पद्धति कई सालों पुराना है। इस पद्धति से किसी भी प्रकार के चिकित्साओं से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

यहां वॉलीबॉल के खिलाड़ी भी मौजूद रहे। कोच विभव राय ने बताया कि खिलाड़ियों को अच्छे खेल से ज्यादा अच्छे स्वास्थ्य की जरूरत होती है, जिसके आधार पर उनका खेल के प्रति रुझान बढ़ता रहता है। फिटनेस के लिए आवश्यकतानुसार वे फिजियोथैरेपी का सहयोग लेकर अपने फिटनेस  बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. धीरेंद्र सिंह ने सभी लोगों से अपील किया कि सभी लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें